फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कर्णप्रयाग और थराली के 140 ग्राम पंचायतों में बैठक करेगी समिति

Mon, 26 Aug 2024 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। सिमली में हुई बेस अस्पताल संघर्ष समिति की बैठक में आंदोलन की अग्रिम रणनीति पर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी में आयोजित विधानसभा सत्र में क्षेत्रीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री की ओर से सिमली महिला बेस अस्पताल को उच्चीकृत करने के संबध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में नाराजगी है। बैठक में निर्णय लिया गया कि संघर्ष समिति कर्णप्रयाग और थराली विधानसभा के लगभग 140 ग्राम पंचायतों में बैठक करेगी। यदि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से बेस अस्पताल के लिए 15 दिनों में सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर समिति के संरक्षक महेश डिमरी, विक्रम सिंह नेगी, रविंद्र खंडूड़ी, पुष्कर सिंह मिंगवाल, सौरभ कुमार, प्रकाश सेमवाल, एसपी बहुगुणा, दिनेश बिष्ट, रणवीर सिंह पुंडीर आदि ने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें