फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदादेवी पार्क में दिखे सात हिम तेंदुए, पार्क प्रशासन द्वारा लगाए गए ट्रैप कैमरों में हुए कैद

विज्ञापन
जोशीमठ में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के ट्रेप कैमरे में कैद हुआ स्नो लेपर्ड। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क में दुर्लभ प्रजाति के हिम तेंदुओं की अच्छी तादात होने के संकेत मिले हैं। पार्क प्रशासन की ओर से क्षेत्र में लगाए गए ट्रैप कैमरे में सात हिम तेंदुए दिखे हैं। सबसे खास बात यह है कि यहां स्नो लैपर्ड का जोड़ा भी है जिनके शावक भी हैं। पार्क प्रशासन ने क्षेत्र में 20 ट्रैप कैमरे लगाए हैं।
विज्ञापन

नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क में हिम तेंदुए की इतनी बड़ी संख्या मिलने पर पार्क प्रशासन काफी उत्साहित है। पार्क प्रशासन ने विभिन्न क्षेत्रों में 20 कैमरा ट्रैप लगाए थे, जिनमें हिम तेंदुए कैद हुए हैं। नीती घाटी क्षेत्र में लगाए गए ट्रैप कैमरे अभी देखे नहीं गए हैं। पार्क प्रशासन को उम्मीद है कि इनमें और भी हिम तेंदुए दिख सकते हैं। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र चंद्र बिष्ट ने कहा कि स्नो लैपर्ड की बड़ी अधिक होने से क्षेत्र में गश्ती दलों को और चौकन्ना रहने को कहा है।
सर्दी में नीचे आ जाते हैं हिम तेंदुए
हिम तेंदुए हिमालय की बर्फीली चोटियों में रहते हैं। सर्दियों में वहां अधिक बर्फ पड़ने से और शिकार की कमी होने से यह हिम तेंदुए उन निचले इलाकों में आ जाते हैं जहां बर्फ पड़ती है। बर्फ पिघलने के साथ ही यह फिर ऊपरी क्षेत्रों में जाना शुरू कर देते हैं।

जोशीमठ में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के ट्रेप कैमरे में कैद हुआ स्नो लेपर्ड।- फोटो : GOPESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें