फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ परिक्रमा स्थल तक हटाई बर्फ

विज्ञापन
बदरीनाथ धाम के परिक्रमा स्थल से मंदिर कर्मचारियों ने बर्फ हटाकर बनाया रास्ता। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम से जुड़े कर्मचारी धाम में व्यवस्थाएं बहाल करने में जुटे हैं। कर्मचारियों ने बदरीनाथ मंदिर के पहुंच मार्ग और परिक्रमा स्थल तक बर्फ हटा दी है जबकि बदरीनाथ मंदिर परिसर में अभी भी लगभग चार फीट तक बर्फ जमी है। वहीं बदरीनाथ हाईवे भी देश के अंतिम गांव माणा तक सुचारु कर दिया गया है।
विज्ञापन

शीतकाल में बदरीनाथ मंदिर की सुरक्षा के लिए मंदिर के चार कर्मचारी व पुलिस के जवान तैनात रहते हैं। बदरीनाथ के कपाट 30 अप्रैल को खोले जाने हैं। इससे पूर्व परिक्रमा स्थल से बर्फ हटाई जानी है। सीमा सड़क संगठन ने बदरीनाथ हाईवे को देश के अंतिम गांव माणा तक सुचारु कर दिया गया है। बदरीनाथ मंदिर तक पहुंच मार्ग से भी मंदिर के कर्मचारियों ने बर्फ हटा दी है। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष बीडी सिंह के नेतृत्व में शीघ्र ही मंदिर कर्मचारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी बदरीनाथ धाम में व्यवस्थाएं जुटाने के लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से पेयजल और बिजली लाइनों को अत्यधिक क्षति हुई है। यात्रा से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें