थराली। छह से अधिक गांवों को जोड़ने वाले ब्लॉक के सेरा विजयपुर-तलवाड़ी मार्ग की स्थिति खस्ताहाल बनी है। यहां आवाजाही में खतरा बना है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर जल्द मार्ग के सुधारीकरण की मांग की।
निवर्तमान प्रधान प्रेमबल्लभ शर्मा, उप प्रधान राकेश जोशी, कैलाश चंद्र, संतोष देवराड़ी, जगदीश प्रसाद कुंदन सिंह आदि ने कहा कि सेरा विजयपुर-तलवाड़ी मार्ग सेरा, विजयपुर, बागाखेत, लोढ़ा, तलवाड़ी खालसा गांवों को हाईवे से जोड़ता है लेकिन कार्यदायी संस्था एनपीसीसी की लापरवाही के कारण मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जबकि कई स्थानों पर सड़क के पुश्ते धंस गए हैं। कहा कि बरसात में यह मार्ग बागाखेत और पंतनगरी के पास क्षतिग्रस्त हो गया था। उसके बाद एनपीसीसी ने जेसीबी से मिट्टी डालकर अस्थायी रूप से मार्ग खोला था लेकिन अभी तक दीवारों का निर्माण नहीं किया गया है। कहा कि एनपीसीसी के अधिकारी अब फोन ही नहीं उठा रहे हैं। वहीं एनपीसीसी थराली के प्रभारी अधिशासी अभियंता नरेंद्र टोंकियाल का कहना है कि आपदा के तहत दीवार निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए इस्टीमेट शासन को भेजा है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। संवाद
सिरोही। समीपवर्ती आवल गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ।