फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कामरेड राजेंद्र पुरोहित बने सीपीआई (एम) के राज्य सचिव

Tue, 24 Dec 2024 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

25 सदस्यीय कार्यकारिणी का हुआ गठन, राज्य सम्मेलन संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सीपीआई (एम) के 8वें राज्य सम्मेलन के अंतिम दिन 25 सदस्यीय राज्य कमेटी का गठन किया गया जिसमें कामरेड राजेंद्र पुरोहित राज्य सचिव चुने गए। वहीं सम्मेलन में देश में सांप्रदायिकता, बेरोजगारी, पूंजीवादी और जनविरोधी नीतियों का विरोध करने और संगठन को मजबूत करने सहित कई संकल्प लिए गए।
विज्ञापन

सम्मेलन में फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद पूर्व राज्य सचिव कामरेड राजेंद्र सिंह नेगी ने प्रतिनिधियों के सुझावों पर चर्चा की। पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड तपन सेन ने उम्मीद जताई कि राज्य कमेटी सम्मेलन के निर्णयों को लागू करेगी। सम्मेलन में बेरोजगारी के खिलाफ प्रस्ताव, निजीकरण एवं मौद्रिकरण, एक राष्ट्र एक चुनाव के विरोध में प्रस्ताव, तीर्थाटन पर सरकार की मनमानी के खिलाफ प्रस्ताव, बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए गए। सम्मेलन में चयनित 25 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी में राजेंद्र सिंह नेगी, महेंद्र जखमोला, इंदु नौडियाल, शिवप्रसाद देवली, भूपाल रावत, मदन मिश्रा, राजाराम सेमवाल, लेखराज, अनन्त आकाश, नितिन, भगवान सिंह राणा, दमयन्ती नेगी, विजय भट्ट आदि को शामिल किया गया। अखिल भारतीय सम्मेलन के लिए राजेंद्र नेगी, राजेंद्र पुरोहित, वीरेंद्र गोस्वामी, भूपाल सिंंह रावत प्रतिनिधि तथा दमयंती नेगी, हिमांशु चौहान, शिवप्रसाद देवली को ऑब्जर्वर के तौर पर शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें