फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दीपावली पर सुरक्षा और सभी व्यवस्थाएं हों दुरुस्त

Sat, 18 Oct 2025 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश
विज्ञापन

कहा-कोई अधिकारी बंद न करे फोन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। दीपावली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन तैयार है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने त्योहार पर सुरक्षा, स्वास्थ्य व अन्य व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। कहा कि सभी संबंधित विभाग अपनी पूरी तैयारी रखें ताकि किसी भी स्थिति से निपटने में दिक्कत न हो। कोई अधिकारी फोन बंद न रखे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सीएमओ को सभी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य कर्मियों की पर्याप्त तैनाती रखने, महिला चिकित्सक को भी आवश्यक रूप से तैनात करने के निर्देश दिए। अग्निशमन विभाग को जरूरत के अनुसार वाहनों व जवानों की तैनाती करने, जल संस्थान के साथ पानी के लिए समन्वय करने को कहा। डीएम ने आपदा कंट्रोल रूम की व्यवस्था को भी चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। कहा कि अवकाश पर गए अधिकारियों व कर्मियों की जगह काम करने वालों के नंबरों की सूची तैयार करें। पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था और नगर निकायों को दीपावली पर होने वाले कचरे के निस्तारण की व्यवस्था के निर्देश दिए। अग्निशमन अधिकारी गिरीश सिंह बिष्ट ने कहा कि जिले में गोपेश्वर, थराली, पोखरी, नंदानगर, गौचर, कर्णप्रयाग, गैरसैंण, चमोली, ज्योतिर्मठ व पीपलकोटी में अग्निशमन वाहन तैनात किए गए हैं। साथ ही 35 जवान भी तैनात हैं। सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल, उपजिला अस्पताल व पांच सीएचसी में दुर्घटना से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। बैठक में एसडीएम चमोली राजकुमार पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक मदन कुमार, नगर पालिका के जयलाल सहित अन्य एसडीएम व अधिकारी वर्चुअली बैठक में जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें