फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सतत कृषि मॉडल के जूनियर वर्ग में अराध्या अव्वल

Sat, 18 Oct 2025 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का अयोजन
विज्ञापन


गणित मॉडल में तृषा और प्रवेश जीते
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव पोखरी में विभिन्न विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। सतत कृषि मॉडल के जूनियर वर्ग में जीआईसी चांदनीखाल की अराध्या और अपशिष्ट प्रबंधन में जीआईसी आली के कनिष्क प्रथम रहे।
विज्ञापन

शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। महोत्सव में जूनियर वर्ग में सतत कृषि मॉडल में जीआईसी चांदनीखाल की अराध्या प्रथम, जीआईसी रमोला की नितिशा द्वितीय व राप्रावि वल्ली की अंशिका तृतीय रही। हरित उर्जा में शिवांगी इंटरनेशनल की इच्छा प्रथम, जीआईसी सरमोला के आदित्य द्वितीय, प्रौद्योगिकी में शिवांगी इंटरनेशनल के धनंजय प्रथम रहे। गणित मॉडल में शिवांगी इंटरनेशनल की तृषा प्रथम, जीआईसी सरमोला की प्रियांशी द्वितीय रही। सीनियर वर्ग के सतत कृषि मॉडल में जीआईसी सरमोला के आशीष चौहान, जीआईसी थालाबैंड के ऋतु, अपशिष्ट प्रबंधन में जीआईसी उडामांडा के अनुराग बिष्ट, विरसण के आदर्श, औद्योगिकी में जीआईसी नैल के अर्पित भंडारी, जीआईसी रडुवा की कृतिका, गणित मॉडल में शिवांगी इंटरनेशनल के प्रवेश व जीआईसी सरमोला के हितेश, स्वास्थ्य व स्वच्छता में जीआईसी देवीखेत की मनस्वी, जीआईसी थालाबैंड की नेहा, जल संरक्षण व प्रबंधन में जीआईसी सरमोला की सृष्टि, जीआईसी पोगठा की खुशी क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। इस दौरान जिला विज्ञान समन्वयक गंभीर असवाल, ब्लॉक समन्वयक संदीप नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल, प्रधानाचार्य सत्येंद्र बुटोला, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उपेंद्र सती और राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष महावीर जगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें