फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडुवाखाल पहुंचे लोगों की हुई स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली और अल्मोड़ा की सीमा में बाहर से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। मंगलवार को पुलिस ने 114 लोगों की स्क्रीनिंग की, जिसमें सभी सामान्य मिले। प्रभारी अधीक्षक डॉ. फिरोजखान ने बताया कि अब तक पांडुवाखाल में कुल 387 लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। मंगलवार को सीएचसी में 20 लोगों का स्क्रीनिंग की गई। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र, एनटी राकेश पल्लव, थानाध्यक्ष रविंद्र नेगी ने क्षेत्रों में जाकर लोगों को लॉकडाउन का पालन करने को कहा।
विज्ञापन

देवाल में अन्य शहरों से कई लोग यहां बिना जांच के पहुंचे। चौड़ गांव निवासी दीवान ने बताया कि वे सूरत से देवाल पहुंचे और सीएचसी थराली में अपनी जांच करवाना चाह रहे हैं, लेकिन वाहन न चलने के कारण वे अस्पताल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस बीच दिल्ली, बंगलूरू और सूरत आदि शहरों से लोगों का आना जारी हैं। बीडीओ पन्ना लाल ने ग्राम प्रधानों को बाहर से आने वाले लोगों की सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें