राजकीय इंटर कालेज आलकोट-पोखरी का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने लोकगीत और नृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान कालेज की पत्रिका पहल का विमोचन भी हुआ।
समारोह में क्षेत्र के शौर्य चक्र विजेता मेजर मोहन चंद्र जोशी (सेवानिवृत्त) को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्घाटन विधायक डा. जीतराम ने किया।
विधायक ने स्कूल में फर्नीचर के लिए एक लाख और एक अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण किए जाने की घोषणा की। प्रमुख अंशी नेगी ने कहा कि ग्रामीण छात्रों की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए सामाजिक प्रयास की जरूरत है।
समारोह में प्रधानाचार्य रमेश देवराड़ी, पूर्व प्रधानाचार्य रमेश जोशी, मालदत्त जोशी, जिला पंचायत सदस्य मनोज भंडारी, सुनील सिंह और संजय जोशी आदि उपस्थित थे।