फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशोलीगढ़ मेले में स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
तेफना में आयोजित दशोलीगढ़ सांस्कृतिक विकास मेले के चौथे दिन स्कूली छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। प्वां बाग रे... और हाय ककड़ी झीले मां... गीत पर दर्शक जमकर थिरके।
विज्ञापन

मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ नंदप्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने किया। इस दौरान वह भोटिया जनजाति की वेशभूषा में पहुंचीं। उन्होंने लोगों से पहाड़ी संस्कृति, बोली-भाषा, रीति-रिवाज को संरक्षित करने पर जोर दिया। साथ ही मेले के आयोजन में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल तेफना के छात्र-छात्राओं ने एक के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने मेरी मां नंदा, ऊंचा कैलाशे की..., हाय ककड़ी झीले मां..., प्वां बाग रे..., नंदा-सुनंदा होली द्यूराणी जिठाणी... जैसे की गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, पूर्व प्रधान तेजवीर कंडेरी, भागीरथी कुंजवाल, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, किरण रौतेला, राजेश्वरी देवी, विजेंद्र और सतेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें