फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वन महोत्सव के तहत रोपे पौधे

Fri, 05 Jul 2024 03:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पोखरी। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग और अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग की ओर से वन महोत्सव के तहत क्षेत्र में पौधे रोपे गए। पौधरोपण में स्थानीय लोगों के साथ छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की ओर से जूनियर हाईस्कूल कलसीर के परिसर में आडू, आम, खुमानी, तेजपात आदि के पौधे लगाए गए। उपवन क्षेत्राधिकारी केशव लाल ने कहा कि हम सबको पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी लेनी होगी। वहीं अलकनंदा भूमि संरक्षण प्रभाग ने विशाल वन पंचायत की भूमि पर भी पौधे रोपे। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी बीएल शाह, वन पंचायत के सरपंच चंदन सिंह, शिक्षक डीएस बुटोला, एमपी खाली, वन दरोगा मोहन सिंह, जयवीर टम्टा, वन आरक्षी अमित भंडारी सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें