संवाद न्यूज एजेंसी
नंदानगर। चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र की रहने वाली सानिया गौड़ ने पांचवें राज्य ओलंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। सानिया की उपलब्धि परिजनों परिजनों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों ने खुशी व्यक्त की है।
रुद्रप्रयाग में 25 से 27 सितंबर तक राज्य ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया। इसमें नंदानगर के कुरुड़ की रहने वाली सानिया ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर कांस्य पदक अपने नाम किया है। गोपेश्वर में सानिया के कोच शुभम शाह ने बताया कि सानिया इस समय उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के लिए दिल्ली गई हुुई हैं। वह दिल्ली की एक अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। कहा कि वह ताइक्वांडों में ब्लैक बेल्ट हैं। उसने स्थानीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं को जीता है।