फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में सावरीसैंण अव्वल

Wed, 25 Nov 2015 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी खेल अभियान के तहत बुधवार को दशोली ब्लाक की खेल प्रतियोगिताएं मैठाणा खेल मैदान में आयोजित की गईं।
विज्ञापन


 प्रतियोगिता में ब्लाक की 18 ग्राम पंचायतों के बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख दशोली प्रमिला सजवाण ने किया।

प्रतियोगिता के दौरान आयोजित बालक वर्ग खो-खो में बिरही प्रथम, सावरीसैंण द्वितीय व मैड-ठेली तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सवारीसैंण, पलेठी और मैठाणा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।

बालिका वर्ग कबड्डी में सावरीसैंण प्रथम, बाटुला द्वितीय व मैठाणा ने तृतीय रहे। बालिका वर्ग चक्का फेंक में पलेठी की ज्योति प्रथम, पिलंग की हेमा द्वितीय और सैकोट की शिल्पी तृतीय रहीं।
विज्ञापन


गोला फेंक में ज्योति (पलेठी), अंजलि (पलेठी) व शिल्पी (सैकोट) ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। 1500 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में शालिनी प्रथम, नेहा द्वितीय और ज्योति तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


बालक वर्ग कबड्डी में पलेठी, नौरख व बिरही क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी विनोद पंत, अंजना देवी, बेलमती देवी, पृथ्वी सिंह रावत, कुलदीप सिंह फरस्वाण, रघुनाथ सिंह बुटोला, जयदीप राणा, चरण सिंह, महावीर और बलवीर लाल आदि मौजूद थे। a
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें