फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कुजौं-मेकोट गांव तक करें रोडवेज बस का संचालन

Thu, 19 Jun 2025 03:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। कांग्रेस कमेटी ने देहरादून-मंडल रोडवेज बस सेवा की तर्ज पर भवाली से गोपेश्वर पहुंचने वाली रोडवेज बस की सेवा का विस्तार कर इसे कुजौं-मेकोट गांव तक संचालित करने की मांग उठाई। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रमोद बिष्ट और ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सजवाण ने कहा कि दशोली ब्लॉक के रौली, देवर, खडोरा, घिंघराण, नैल, कुड़ाव, डुंगरी, कुजौं, मेकोट क्षेत्र के लोगों को परिवहन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण गंतव्य तक जाने के लिए छोटे वाहनों से ही आवाजाही करते हैं। कहा कि देहरादून से रोडवेज बस प्रतिदिन मंडल तक जाती है जबकि भवाली (नैनीताल) से आने वाली बस गोपेश्वर नगर तक संचालित होती है। भवाली वाली बस का संचालन कुजौं-मेकोट गांव तक किया जाता है तो इससे क्षेत्रीय जनता को लाभ पहुंचेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें