बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने में कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में साधु संतों का बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। ज्यादातर साधु संत नंगे पांव धाम की पैदल यात्रा कर रहे हैं। रविवार को हरिद्वार से कुछ साधुओं का दल बदरीनाथ की यात्रा के लिए ज्योतिर्मठ पहुंचा।
उनके साथ पहुंचे ओगड़नाथ बाबा ने बताया कि वे एक माह पहले हरिद्वार से नंगे पांव पैदल यात्रा पर निकले थे। पहले उनके गुरु बदरीनाथ धाम की यात्रा पैदल नंगे पांव करते थे। आज हम गुरु परंपरा को निभाते हुए यात्रा कर रहे हैं। उनके दल में 20 से अधिक साधु शामिल हैं।