फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रौली महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Sun, 18 Dec 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
रौली महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
तीन दिवसीय रौली महोत्सव में रविवार को भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की खूब धूम रही। दूर-दराज गांवों से महोत्सव में पहुंचे ग्रामीणों ने खूब खरीदारी की। देवर-खडोरा क्षेत्र में आयोजित महोत्सव का पूर्व जिला पंचायत सदस्य ज्योति राणा ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेले और महोत्सव क्षेत्र की विकास के लिए जरूरी हैं।
विज्ञापन


महोत्सव के दूसरे दिन छात्राओं ने गढ़वाली, हिंदी, जौनसारी, पंजाबी गानों की शानदार प्रस्तुतियां दी। करीब दो घंटे तक छात्राओं के कार्यक्रम के बाद दोपहर एक बजे से जागर गायक भाग चंद्र सावन ने एक के बाद एक जागरों की प्रस्तुतियां दी। उन्होंने दिवा भरी तेल, हरी खेता..., डांडा मरोड़ी चली जौंला...., जीवन झन चार दिन की चंादना... जैसे गीत गाए।

महोत्सव में समाज कल्याण विभाग की ओर से ग्रामीणों को विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विभाग द्वारा काश्तकारों को कृषि यंत्रों तथा वैज्ञानिक कृषि की बारीकियों के बारे में बताया।
विज्ञापन


इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, हरेंद्र राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा असवाल, जयवीर सिंह भंडारी, सेनसिंह, मनोज रावत, रंजू पंवार, सतेश्वरी देवी, विनोद भट्ट, मनोज रौतेला, विजया रावत, मुन्नी कठैत और बलवंत लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें