फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रौली महोत्सव में जगदीश के गीतों ने झुमाया

Mon, 19 Dec 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
विज्ञापन
programme - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन दिवसीय रौली महोत्सव के अंतिम दिन जहां गायककार जगदीश नैथवाल ने अपनी जादुई आवाज से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, वहीं हास्य कलाकार सुरेंद्र कमांडर ने हास्य व्यंगों से दर्शकों को लोटपोट किया।
विज्ञापन


मेले का समापन दशोली की ब्लॉक प्रमुख प्रमिला सजवाण ने किया। महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार और पूर्व ग्राम प्रधान हरेंद्र राणा ने कहा कि आगामी वर्ष से महोत्सव को भव्य रुप दिया जाएगा।

रौली महोत्सव के अंतिम दिन मिलन सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों ने गढ़वाली लोग गीतों की प्रस्तुतियां दीं। लोक गायक जगदीश नैथवाल ने औंणा छन रे बराती आज..., भै वीर सिंगा..., जमानु बदलि ग्ये... जैसे गीतों की प्रस्तुतियां दीं। हास्य कलाकार सुरेंद्र कमांडर ने विधान सभा चुनाव पर नेताओं के दौरों पर तीखा व्यंग किया।
विज्ञापन


जागर गायक भाग चंद्र सावन, मंजू और हरीश नौटियाल ने भी शानदार लोक गीतों की प्रस्तुतियां दीं। वहीं अपराह्न दो बजे से पशुपालन विभाग की ओर से पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विमला देवी की गाय प्रथम, भागीरथी देवी की द्वितीय और बीना देवी की तृतीय रही।

ज्योति राणा की बछिया प्रथम, बीना देवी की द्वितीय और ननिता देवी की तृतीय रही। सती देवी के बैल ने प्रथम, बीना देवी के द्वितीय और नरेंद्र सिंह के तृतीय रहे। रस्साकशी प्रतियोगिता में ममंद ग्वानाधार ने प्रथम तथा ममंद रौली-ग्वाड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर जिला बार संघ के अध्यक्ष नंदन बिष्ट, आयोजन समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, भगत बिष्ट, सीमा असवाल, महेशी देवी, पीतांबर सिंह, पपेंद्र सिंह, सैन सिंह, मनोज रावत, विनोद भट्ट, और सुरेंद्र रौतेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें