बारिश से चमोली जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की 10 सड़कें अवरुद्ध हो गई। शुक्रवार को बारिश थमने के बाद सड़कों को खोलने का कार्य भी शुरू हो गया है। सड़कें बंद होने से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी बाधित हो गई है। पोखरी के कलसिर गांव में ग्रामीण मान सिंह राणा, बलवंत सिंह, रमेश सिंह और भाग चंद के मकानों को भूस्खलन से खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रभावित ग्रामीणों ने कनिष्ठ उपप्रमुख पोखरी गोपाल सिंह पंवार को ज्ञापन दिया है।
अवरुद्ध सड़कें
चमोली-मठ-छिनका
कोठियालसैंण-सावरीसैंण
गोपेश्वर-पोखरी मार्ग
हापला-धोतीधार-हंडोली
जोरासी-हापला-धोतीधार
दिवालीखाल-भराड़ीसैंण
बूगीधार-मेहलचौंरी-बछुवावाण
मखोली-खिनसर मोटर मार्ग
आगरचट्टी-जीनगोड़
खजूरखाल-कल्याण-दुर्गादेवी
सड़कों को खोलने का कार्य तत्काल शुरू कर दिया है। बार-बार मौसम खराब होने से बंद सड़कों को खोलने के कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। दो दिनों के भीतर सभी सड़कों को खोल लिया जाएगा।
-विशन लाल, एसई, लोनिवि, गोपेश्वर।