फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चट्टान से छिटके पत्थर से महिला घायल

Wed, 30 Mar 2016 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
उपचार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भारी बारिश और आंधी-तूफान के बीच चट्टान से छिटके पत्थर की चपेट में आने से ग्वाड़ गांव की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का पांव भी फैक्चर हुआ है। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


ग्वाड़ गांव निवासी कुंवर सिंह बिष्ट की 38 वर्षीय पत्नी पवित्रा देवी बुधवार को अपराह्न दो बजे गांव के समीप के जंगल में घास लेने गई थी। इसी दौरान बारिश और आंधी-तूफान शुरू हो गया।

पवित्रा देवी घास लेकर घर लौट रही थी कि अचानक चट्टान से छिटका पत्थर उसके सिर पर जा लगा और वह घायल हो गई। जब पवित्रा शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजन उसे ढूंढने जंगल गए। वह जंगल में बेहोशी की हालत में मिली।
विज्ञापन


उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. गौरव नैथानी ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं जबकि पैर फैक्चर हुआ है। क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट और महेंद्र सिंह ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें