फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य की हुई जांच, किसानों को बांटे बीज

Wed, 30 Mar 2016 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आदर्श गांव बमौथ में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सिंचाई, स्वास्थ्य सहित यातायात से जुड़ी समस्याएं उर्ठाइं। इस पर एसडीएम ने सभी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 150 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाइयां बांटी गईं। कृषि, उद्यान ने किसानों को बीज उपलब्ध कराए। राजस्व विभाग ने खतौनी, दाखिला खारिज के 30 से अधिक मामले निस्तारित किए।

एसडीएम पोखरी केएन गोस्वामी की अध्यक्षता में हुए शिविर में ग्रामीणों ने लंबे समय से बंद पड़ी नहर, खस्ताहाल गौचर-रानौं-बमौथ का मामला उठाया। बीडीओ सुरेशी राणा ने बताया कि गांव में संचालित सभी विकास योजनाओं के प्रस्ताव डीएम को भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


बीईओ चक्रधर चमोला ने कहा कि प्राइमरी स्कूल में फर्नीचर, अतिरिक्त कक्ष सहित चारदीवारी करने के प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजे गए हैं।

शिविर में नायब तहसीलदार किशन गिरी, एडीओ पंचायत मोहन लाल, डा. सतेंद्र कंडारी, बीएस बर्त्वाल, ज्योति चमोली, प्रधान प्रकाश रावत, क्षेत्र पंचायत प्रदीप लखेड़ा, सेनानी प्रसाद चमोली, एलपी लखेड़ा और पुष्कर नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें