नैल और कुड़ाव गांव को यातायात से जोड़ने वाली आठ किलोमीटर गोपेश्वर-नैल-कुड़ाव सड़क पर 18 साल बाद लोनिवि ने सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य शुरू किया। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि अब जल्द गांव तक सड़क पहुंच जाएगी लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से काम ठप हो गया है।
वर्ष 2002 में गोपेश्वर-नैल-कुड़ाव सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली। एक साल में सड़क का हिल कटिंग कार्य पूरा हुआ, लेकिन बजट न होने से विभाग ने कार्य आधा-अधूरा छोड़ दिया। वर्ष 2018 में ग्रामीणों ने बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट से सड़क का सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य करवाने की मांग की, जिस पर लोनिवि ने बीते फरवरी माह में सड़क का काम शुरू किया, लेकिन अब लोनिवि के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से सड़क सुधारीकरण कार्य अधूरा छूट गया है। लोनिवि के ईई डीएस रावत ने कहा कि नैल-कुड़ाव सड़क का अधिकांश कार्य हो गया है। हड़ताल समाप्त होने के बाद सड़क का शेष कार्य पूरा कर दिया जाएगा।