छह किमी बैतरणी-सिरोखोमा-सेटुणा-बैरांगना मोटर मार्ग के निर्माण में सेटुणा और सिरोखोमा गांव के ग्रामीणों का विवाद सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। सिरोखोमा गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य उनके गांव से शुरू करने की मांग उठाई।
इस पर डीएम ने मौके पर पहुंचे लोनिवि के अधिकारियों को शीघ्र दोनों गांवों के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर सड़क निर्माण कार्य पर सहमति बनाने के निर्देश दिए।
सोमवार को जुलूस की शक्ल में सिरोखोमा गांव के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिलाधिकारी से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
ग्राम प्रधान देवेश्वरी देवी ने कहा यदि बैतरणी सड़क का निर्माण कार्य सेेंटुणा गांव से किया गया तो उन्हें यातायात सुविधा से वंचित रहना पड़ेगा। ग्रामीणों ने बैतरणी से सिरोखोमा गांव से होकर सड़क बनाने की मांग की। कहा कि सेंटुणा गांव के ग्रामीण बेवजह सड़क निर्माण में आपत्ति जता रहे हैं।
इस मौके पर अनीता देवी, जानकी, सुनीता, रामेश्वरी, सावित्री, इंदु देवी, गीता, अनीता, सुलोचना, रूकमणी, कुंदनी देवी, रामी देवी, महेशी, कमला, जेठी देवी, सुरेंद्र, होशियार सिंह, नारायण सिंह, दौलत सिंह, केशर सिंह, आनंद सिंह, विनीता, लक्ष्मण, गजेंद्र और कलपेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।