सलूड-डुंग्रा गांव में विश्व धरोहर रम्माण के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को भूमि क्षेत्रपाल मंदिर विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण मेला समिति ने सलूड-डुंग्रा गांव में बैठक की गई, जिसमें रम्माण आयोजन 23 अप्रैल को कराने पर सहमति बन गई है।
समिति के अध्यक्ष कुलदीप चौहान और कुशल सिंह बताया कि भूमि क्षेत्रपाल देवता गांवों के भ्रमण पर हैं। इस दौरान गांवों में रात्रि प्रवास के दौरान राणी राधिका, गोपीचंद और जागरों का आयोजन किया जा रहा है।
रविवार से गांव के भूमियाल देवता के मंदिर में रम्माण का विशेष मुखौटा नृत्य भी शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के बाद अब रम्माण लोक संस्कृति विधा के डक्यूमेंटरी के लिए टीम इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली पहुंच चुकी है, जो पूरे आयोजन का डक्यूमेंटरी करेगी।