फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: डुंग्री-नैणी सड़क का पुश्ता टूटा, बस्ती में घुसा मलबा

Tue, 29 Sep 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

दो मकान खतरे की जद में आए, ग्रामीणों ने आंगन में बताई रात
संवाद न्यूज एजेंसी

नंदासैंण। विकासखंड के डुंग्री-नैणी मार्ग पर पुश्ता और सड़क क्षतिग्रस्त होने से आवासीय बस्ती में मलबा घुस गया। इससे दो मकान खतरे की जद में आ गए। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने रात आंगन में बताई। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जल्द नाली निर्माण करने, सड़क की मरम्मत का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों के अनुसार पहाड़ियों से पानी रिस रहा है और सड़कों पर बह रहा है। सोमवार रात करीब दस बजे पानी ज्यादा इकट्ठा होने के कारण सड़क और उसका पुश्ता टूट गया और पानी व भारी मात्रा में मलबा रामचंद्र नैनवाल और प्रेमचंद्र नैनवाल के घरों के पीछे भर गया। घरों तक मलबा, पानी भर जाने के कारण गांव में अफरा-तफरा मच गई। किसी अनहोनी और भूस्खलन के डर को देखते हुए नैणी गांव के ग्रामीणों ने रात अपने आंगनों में बिताई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना संबंधित प्रशासन को दी। मंगलवार को क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक, राजस्व निरीक्षक , पीएमजीएसवाई अधिशासी अभियंता, जेई आदि ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया। इस दौरान एसजी कैलखुरा, दिगंबर प्रसाद, विजय प्रसाद आदि ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत करने व मलबे को हटाने की मांग की। अधिकारियों ने पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण करने, सड़क की मरम्मत व सड़क पर कॉजवे जल्द बनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
बारिश से मकान का पुश्ता ढहा, घर पर खतरा
नंदासैंण। न्याय पंचायत देवलकोट के दुर्गम गांव ऐगड़ में अत्यधिक बारिश के कारण त्रिलोक सिंह के मकान के आंगन का करीब 30 मीटर पुश्ता ढह गया और शौचालय भी आधा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे मकान पर खतरा मंडरा रहा है। त्रिलोक सिंह ने बताया कि उनका मकान गांव से कुछ दूरी पर है। यह दुर्गम क्षेत्र है जिससे परिवार के सामने समस्या खड़ी हो गई है। आंगन की दीवार गिरने से मकान के आसपास की जमीन भी प्रभावित हुई है। त्रिलोक सिंह का यह मकान लगभग दो वर्ष पहले ही बना था। उन्होंने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर जल्द कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें