फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगली गांव को हनी विलेज बनाने का लिया संकल्प

सार

इसके लिए यहां उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से सात दिवसीय मौन पालन प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।नगली गांव में पहले से कई स्वयं सहायता समूहों का संचालन हो रहा है लेकिन मदन कठैत की पहल पर गांव को हनी विलेज बनाने के लिए महिलाओं ने एक अलग समूह गठित किया है। प्रशिक्षक सुरेंद्र आर्य ने शहद उत्पादन में वृद्धि के उपाय के साथ मौन व पेटियों के रखरखाव की जानकारी दी। इस मौके पर जगदीश बहुगुणा, कलावती कठैत, जोध नेगी, शकुंतला बरमोला, विजया बरमोला और राय कठैत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामाजिक कार्यकर्ता मदन कठैत की पहल पर महिलाओं ने नगली गांव को हनी विलेज (शहद उत्पादन गांव) बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए यहां उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से सात दिवसीय मौन पालन प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

नगली गांव में पहले से कई स्वयं सहायता समूहों का संचालन हो रहा है लेकिन मदन कठैत की पहल पर गांव को हनी विलेज बनाने के लिए महिलाओं ने एक अलग समूह गठित किया है। समूह की अध्यक्ष राखी देवी व उपाध्यक्ष बबली देवी ने कहा कि मौन पालन व्यवसाय कृषि व्यवसाय का पूरक है। महिलाएं कृषि कार्य में व्यस्त रहने के बावजूद इसे कर सकती हैं। उद्यान विभाग के ईडीओ हिमांशु ने मौन पालन व्यवसाय से होने वाले लाभ के बारे में बताया। प्रशिक्षक सुरेंद्र आर्य ने शहद उत्पादन में वृद्धि के उपाय के साथ मौन व पेटियों के रखरखाव की जानकारी दी। इस मौके पर जगदीश बहुगुणा, कलावती कठैत, जोध नेगी, शकुंतला बरमोला, विजया बरमोला और राय कठैत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें