फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेगुलर पुलिस करेगी दंपती और तीन बच्चों की मौत की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
घूनी गांव में दंपती और उनके तीन बच्चों की मौत का मामला राजस्व पुलिस से हटाकर रेगुलर पुलिस को सौंप दिया गया है। मामले में मृतका के भाई की ओर से राजस्व पुलिस में हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई थी, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

बीते 23 दिसंबर को घाट ब्लाक के घूनी गांव में ग्रामीण दिनेश लाल, उनकी पत्नी बीरा देवी और तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बच्चों और उनकी माता का शव गोशाला वाले घर में मिला था जबकि दिनेश का शव दूसरे घर में पंखे की कुंडी पर रस्सी के सहारे लटका मिला था। मामले में किसी भी परिजन की ओर से तहरीर न दिए जाने से राजस्व पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। 30 दिसंबर को मृतका बीरा देवी के भाई ल्वाणी गांव निवासी श्याम लाल ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच की कार्रवाई की मांग उठाई थी। तहसील प्रशासन ने जांच रेगुलर पुलिस को सौंपने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की संस्तुति पर मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि छानबीन शुरू कर शीघ्र मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
जिला अस्पताल से जांच के लिए नहीं भेजा बिसरा
गोपेश्वर। जिला अस्पताल गोपेश्वर के तीन चिकित्सकों के पैनल ने 23 दिसंबर को मृतक बच्चों और दंपति का पोस्टमार्टम किया था। बच्चों और दंपती की मौत के कारण को जानने के लिए बिसरा सुरक्षित रख दिया गया था, लेकिन 20 दिन बाद भी बिसरा जिला अस्पताल से फॉरेंसिक जांच के लिए नहीं भेजा गया है। ऐसे में इस संदिग्ध मौत के मामले की जांच अभी तक उलझी हुई है। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई श्याम लाल का कहना है कि मासूम बच्चों सहित दंपति की हत्या कर दी गई है, लेकिन मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर नहीं है। वहीं डीएम हिमांशु खुराना ने कहा कि जिला चिकित्सालय के सीएमएस को इस संबंध में निर्देशित कर दिया गया है। शीघ्र बिसरा फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें