फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मंचन के दौरान मेघनाथ के पात्र की मौत

Sun, 28 Jun 2015 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार रात को जौरासी गांव के भेरिया तोक में रामलीला मंचन के दौरान मेघनाथ के पात्र की मौत हो गई। डाक्टर ने मौत का कारण हार्टअटैक बताया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन



भेरिया तोक में दस दिनों से रामलीला मंचन चल रहा है। शनिवार रात को मंचन के 11वें दिन मेघनाथ वध का मंचन चल रहा था। मेघनाथ का अभिनय जौरासी गांव की प्रधान रामेश्वरी देवी के पति दिनेश चौधरी कर रहे थे।

मंचन के दौरान जब लक्ष्मण के पात्र और मेघनाथ के पात्र दिनेश में संवाद चल रहा था उसी दौरान दिनेश बेहोश हो गए। जब काफी देर तक वह नहीं उठे तो अन्य लोगों ने उन्हें उठाया।
विज्ञापन


 वे फिर भी बेसुध पड़े रहे तो ग्रामीणों ने शीघ्र उन्हें सीएचसी पोखरी में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डाक्टर ने मौत कारण हृदय गति रुकना बताया।

इसके बाद रामलीला रुक गई और गांव में मातम छा गया। नायब तहसीलदार योगेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि रविवार को रेगुलर पुलिस की ओर से जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।v
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें