विशेष स्वच्छता सप्ताह के तीसरे दिन गोपेश्वर और पोखरी में जागरूकता रैली निकाली गई। निकाय कर्मियों ने आम लोगों से नगर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। गोपेश्वर में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान के नेतृत्व में पालिका के कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों ने जागरूकता रैली निकाली। वहीं पोखरी में नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत के नेतृत्व में रैली निकाली गई और लोगों से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करने के साथ कूड़े को इधर-उधर न फेंककर वाहन में डालने की अपील की गई। इस दौरान अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर, विजय प्रसाद चमोला, आशुतोष सेमवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
‘18 को चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान’
पौड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 18 जून को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता अभियान में जिले के सभी विभागों व आमजन के लोग शामिल होंगे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं सीनियर सिविल जज अकरम अली ने बताया कि उत्तराखंड में 12 से 18 जून तक विशेष स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 18 जून को जिले में विशेष सफाई अभियान चलेगा। सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक सफाई अभियान चलेगा।