फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्साकशी में राजराजेश्वरी, लाटू देवता, भैरवनाथ की टीम जीती

विज्ञापन
पोखरी के कुमेड़ा गांव में दिपावली पर्व भाषण देतीं छात्रा। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
ब्लॉक पोखरी के कुमेड़ा गांव में दीपावली पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। महिला वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता में राजराजेश्वरी की टीम विजेता और रावल देवता की टीम उपविजेता बनी। पुरुष वर्ग में लाटू देवता की टीम विजेता व भैरवनाथ टीम उपविजेता बनी। बालक वर्ग में रामजी टीम विजेता और कृष्णाजी टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

क्रिकेट में राजराजेश्वरी टीम विजेता रही। कैरम सीनियर में जयकृत सिंह व दीपक कंडारी जबकि जूनियर में आदित्य व प्रत्युष की टीम ने जीत दर्ज की। वहीं रंगोली प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में शोभा, सोनी, मोनिका प्रथम, आरती देवी द्वितीय, सिया, दीया व आरती नेगी तृतीय रही। जूनियर में सिमरन व सखी पहले, अभिनव द्वितीय व आरुष तृतीय स्थान पर रहे। मेहंदी में हिमानी-लवी, दिव्या-रिया और स्नेता-अंजलि की टीमें क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। भाषण में आदित्य नेगी प्रथम, शिवांश ज्योतिर्मय द्वितीय व प्रत्युष कंडारी तृतीय स्थान पर रहे। नृत्य के युगल में नितिशा व प्रियांशी प्रथम, सौम्या व आयशा द्वितीय और मानसी, शानवी व निकिता तृतीय स्थान पर रहे। झुमैलो में उफरें देवी की टीम पहले, राजराजेश्वरी की टीम दूसरे और रावल देवता की टीम तृतीय स्थान पर रही। भैलो प्रतियोगिता में उमंग कंडारी प्रथम और सुमित कंडारी दूसरे स्थान पर रहे। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक प्रो. दर्शन सिंह नेगी, ग्राम प्रधान चंद्रमोहन नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष उमा देवी, उपाध्यक्ष विनीता देवी, जया देवी, विशेश्वरी देवी, मनोरमा देवी और प्रवीन कंडारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें