फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली जिले में हुई बारिश-बर्फबारी

Wed, 30 Mar 2016 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली जिले में बुधवार को दोपहर बाद हुई बारिश और बर्फबारी से मौसम में ठंडक आ गई है।
विज्ञापन


बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रूद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, लाल माटी, अनसूया मंदिर, कांचुलाखर्क सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई।

गोपेश्वर में आधा घंटे तक ओलावृष्टि भी हुई। जोशीमठ क्षेत्र में अपराह्न तीन बजे के बाद आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई जो शाम तक चली। काश्तकारों ने बारिश को नकदी फसलों के लिए लाभकारी बताया। हनुमान चट्टी में भी बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं पड़े ओले, कहीं बारिश बुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और काले बादल घिर आए। ढाई बजे से बादलों की कड़कड़ाहट के साथ बारिश शुरू हुई। थराली, ग्वालदम और देवाल में जोरदार बारिश हुई।

वहीं नारायणबगड़ के डुंग्री और आसपास के गांवों में ओले गिरे। कर्णप्रयाग में अपराह्न चार बजे के बाद हल्की बारिश हुई।ं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें