फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त : महाराज

Sun, 21 Aug 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (कर्णप्रयाग)
विज्ञापन
कर्णप्रयाग मुख्य बाजार में आयोजित भाजपा की पर्दाफास रैली में जनता को संबोधित करते सतपाल महाराज। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भाजपा ने रविवार को रुद्रप्रयाग और कर्णप्रयाग में पर्दाफाश रैलियां आयोजित की। रैलियों में मुख्यमंत्री हरीश रावत भाजपा नेताओं के निशाने पर रहे। वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज ने कहा कि सीएम प्रदेश में कोदा-झंगोरा से शराब बनाने और भांग की खेती की बात कह रहे हैं, ऐसे में उनकी विकास की सोच को समझा जा सकता है। खनन और शराब माफिया का खुलेआम राज चल रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस शासन में व्याप्त भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो चुकी है और वह भाजपा को सत्ता में देखना चाहती है।
 रुद्रप्रयाग में हुई जनसभा में महाराज ने कहा कि पहाड़ में रेल लाइन जल्द धरातल पर उतरेगी। प्रदेश को पर्यटन, संस्कृति और संचार के क्षेत्र में मॉडल के रूप में विकसित करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। सभा को पूर्व मंत्री खजान दास, जिला प्रभारी राजेंद्र अथंवाल, पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, जिलाध्यक्ष डा. आनंद सिंह बोहरा, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, शैलारानी रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री ने भी संबोधित किया।

कर्णप्रयाग में मुख्य बाजार में आयोजित रैली में सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पर माफिया राज को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह सरकार चला रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन और गैरसैंण में विधानसभा भवन सहित अन्य निर्माण कार्यों का श्रेय सतपाल महाराज को दिया। जिला प्रभारी विनोद कंडारी, प्रदेश मंत्री महेंद्र भट्ट, टीका प्रसाद मैखुरी, हरीश पुजारी, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, रमेश मैखुरी, धन सिंह नेगी, अरुण मैठाणी, अनुज डिमरी, महिपाल नेगी आदि ने भी सभा को संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री पंकज डिमरी ने किया।

मैं सीएम की रेस में नहीं : सतपाल
वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज ने कहा कि वे मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं हैं। भाजपा की सत्ता में वापसी हो, यह उनका मुख्य उद्देश्य है। पार्टी हाईकमान जो भी दायित्व देगा, उसे निभाने को वह तैयार हैं।

एनडी तिवारी की सराहना
कर्णप्रयाग। रैली के दौरान महाराज ने कांग्रेस के पूर्व सीएम एनडी तिवारी की कार्यप्रणाली की सराहना की। कहा कि एनडी तिवारी का प्रदेश में कोई भी विरोध नहीं हुआ। रैली में भाजपा की पूर्व सरकारों और मुख्यमंत्रियों की कार्यप्रणाली का बखान नहीं हुआ।  

गैरसैंण स्थायी राजधानी का दिया ज्ञापन
कर्णप्रयाग। गैरसैंण स्थायी राजधानी निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक देवेंद्र सिंह नेगी ने पर्दाफाश रैली के दौरान पूर्व सांसद सतपाल महाराज को गैरसैंण स्थायी राजधानी बनाने को ज्ञापन दिया। हालांकि रैली के दौरान महाराज और भाजपा नेता गैरसैंण राजधानी के मुद्दे पर कुछ नहीं बोले, लेकिन गैरसैंण को मॉडल टाउन बनाने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें