फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Sports News: चमोली में खेल महाकुंभ...दौड़ में प्रियांशु, आलोक और लंबी कूद में निखिल रहे अव्वल

Mon, 11 Nov 2024 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली (गोपेश्वर)

सार

गोलाफेंक में निखिल, प्रियांशु, सुभाष, लंबीकूद में निखिल तन्मय, साहिल, ऊंची कूद में निखिल, तन्मय, साहिल, ऊंची कूद में प्रियांशु, अक्षत व रितिक राणा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
विज्ञापन
गोपेश्वर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ में विजेता खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासखंड दशोली की खेल महाकुंभ के तहत क्रीड़ा प्रतियोगिताएं रविवार से शुरू हो गई हैं। खेल मैदान गोपेश्वर में चल रही प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 14 की प्रतियोगिताएं हुई। दौड़ में प्रियांशु और आलोक जबकि लंबी कूद में निखिल प्रथम रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में प्रियांशु प्रथम, आलोक द्वितीय, अमनदीप तृतीय, 600 मीटर में आलोक पहले, मृदुल गड़िया दूसरे और अखिलेश तीसरे नंबर पर रहे। गोलाफेंक में निखिल, प्रियांशु, सुभाष, लंबीकूद में निखिल तन्मय, साहिल, ऊंची कूद में निखिल, तन्मय, साहिल, ऊंची कूद में प्रियांशु, अक्षत व रितिक राणा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।

खो-खो में गडोरा न्याय पंचायत की टीम प्रथम, छिनका की टीम द्वितीय व बैरांगना न्याय पंचायत की टीम तृतीय स्थान पर रही। कबड्डी में छिनका प्रथम, गडोरा द्वितीय और बैरांगना तृतीय स्थान पर रहा। वॉलीबाल में छिनका पहले और गडोरा न्याय पंचायत द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन


इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी ने प्रतियोगिता का उद्धघाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दशोली दिपक बिष्ट, खंड विकास अधिकारी एनएस राणा, पृथ्वी सिंह रावत, जयदीप झिंक्वाण, खेल प्रशिक्षक युवा कल्याण शकुंतला देवी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें...Dehradun: राजधानी की सड़कों पर बाइक से निकली डीएम और कप्तान की जोड़ी....अपनी नजर से जाना क्या बदल रहा है शहर

कबड्डी में हेलंग की टीम रही विजेता
 रविग्राम खेल मैदान ज्योतिर्मठ में विकासखंड ज्योतिर्मठ की खेल महाकुंभ के तहत दूसरे दिन कबड्डी, खो-खो व वॉलीबाल प्रतियोगिताएं हुईं। अंडर 17 में न्याय पंचायत हेलंग ने तपोवन को हराकर जीत दर्ज की। वॉलीबाल में जेपी विद्यामंदिर ने मलारी न्याय पंचायत की टीम को हराया। अंडर 14 की खो-खो में हेलंग ने पांडुकेश्वर को हराया। अंडर 20 बालक वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में रविग्राम ने बड़ागांव को हराया। इस दौरान युवा कल्याण अधिकारी सुबोध चंद्र ने बताया कि रविवार को शेष प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें