फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमानंद सती निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

Wed, 04 May 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित संगठन की बैठक हुई, जिसमें यात्रा पड़ावों और बदरीनाथ धाम में यात्रियों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें उमानंद सती निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए शशिभूषण सती ने कहा कि आपदा से गत वर्षों यात्रा में काफी कमी आई थी, जिससे व्यापारियों और पुरोहितों का काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। लेकिन इस बार यात्रा के बेहतर आसार बन रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसका सभी को ध्यान रखना होगा।

बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें उमानंद सती को निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। साथ ही दीपक नौटियाल उपाध्यक्ष, राकेश सती सचिव, राकेश चंद्र कोषाध्यक्ष, प्रदीप नौटियाल सह कोषाध्यक्ष और मोहित सती सह सचिव चुने गए। संरक्षण मंडल में शशिभूषण सती, सुभाष नौटियाल, विशंभर नौटियाल, शंभू प्रसाद सती और आदित्य भूषण को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें