फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी औली के प्रधानाचार्य राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। आईटीबीपी औली के प्रधानाचार्य गंभीर सिंह चौहान को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उपमहानिरीक्षक गंभीर सिंह वर्ष 1991 में आईटीबीपी में बतौर सहायक सेनानी के तौर पर तैनात हुए थे। उन्होंने एसपीजी में प्रतिनियुक्ति के दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संयुक्त राष्ट्र शांति बल में भी बतौर कंटीजेंट कमांडर के तौर पर विदेश में तैनात रहते हुए कुशल नेतृत्व किया। उत्तराखंड में वर्ष 2013 में आई आपदा में बचाव प्रबंधन का काम किया। औली में प्रधानाचार्य के पद पर रहते हुए उन्होंने स्थानीय युवाओं को साहसिक खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही औली में सफल राष्ट्रीय स्कीइंग खेलों का आयोजन करवाया। उनको इससे पूर्व प्रधानमंत्री, उत्तराखंड व अरुणाचल के मुख्यमंत्री और महानिदेशक आईटीबीपी की तरफ से भी सम्मानित किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें