फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सत्र में विधानसभा घेराव की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदप्रयाग-घाट सड़क डेढ़ लेन करने की मांग को लेकर चल रहा धरना 81वें दिन भी जारी रहा, जबकि भूख हड़ताल को 45 दिन हो गए हैं। अब आंदोलनकारियों ने बजट सत्र में विधानसभा घेराव की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रधान संघ के अध्यक्ष लखपत सिंह का कहना है कि सभी ग्राम प्रधानों से घेराव के संबंध में बात हो चुकी है और सभी प्रधानों ने पूरा समर्थन देने की बात कही है। वहीं व्यापार संघ के अध्यक्ष चरण सिंह और टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मनोज कठैत ने बताया कि इस सड़क से लाभान्वित होने वाले सभी घाट और कर्णप्रयाग क्षेत्र के गांवों की महिला मंगल दल, युवक मंगल दल और वन सरपंचों से सहयोग मांगा गया है। घेराव में क्षेत्र की जनता भारी संख्या में पहुंचेगी। भूख हड़ताल पर ग्राम प्रधान रामणी सूरज सिंह पंवार, मनोज रावत, रमेश राणा, मुकेश कुमार बैठे हैं। वहीं कुंवर राम, राजेंद्र नेगी, रविंद्र पंवार, देवेंद्र जमालू, विनोद कठैत, अख्तर खान आदि धरने पर बैठे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें