फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली में पर्यटकों की क्षमता को लेकर मांगे सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की की टीम ने औली में पर्यटकों की क्षमता को लेकर विभाग और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों से सुझाव मांगे। इन सुझावों के आधार पर टीम औली के विकास को लेकर प्लान तैयार करेगी, जिसे वह सरकार को सौंप देंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद जोशीमठ में बैठक हुई। बैठक में आईआईटी रुड़की की टीम ने सभी सरकारी विभागों, होटल एसोसिएशन औली, पर्यटन विभाग, एडवेंचर एसोसिएशन, स्की एंड स्नोबोर्ड चमोली के अधिकारियों और पदाधिकारियों से सुझाव लिए। औली में वर्तमान में कितने पर्यटकों की क्षमता है, भविष्य में यह संख्या कितनी बढ़ाई जा सकती है। पर्यटकों के हिसाब से पार्किंग की स्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर सुझाव मांगा गया। इन सुझावों के आधार पर टीम अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसके बाद सरकार औली को विकसित करने के लिए योजना तैयार करेगी। एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि टीम ने सभी विभागों के अधिकारियों से चर्चा की और उनसे सुझाव लिए। बैठक में पर्यटन अधिकारी विजेंद्र पांडे, स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक पंवार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें