फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पीआरडी जवानों ने गोपेश्वर में निकाला कैंडल मार्च

Sat, 28 Nov 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। पीआरडी जवानों का विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को भी विकास भवन परिसर में धरना प्रदर्शन जारी रहा। वहीं अपराह्न पीआरडी जवानों ने गोपेश्वर बाजार में कैंडल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया। उधर पीआरडी हित संगठन का कार्यालयों में छापेमारी का अभियान शनिवार को भी जारी रहा, कार्यालयों में काम करने वाले पीआरडी जवानों को वहां से धरना स्थल पर लाया गया।
विज्ञापन

पीआरडी जवान अपराह्न गोपीनाथ मंदिर के पास एकत्रित हुए, वहां से बाजार होते हुए बस स्टैंड तिराह तक कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने सरकार और विभाग से समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। जवानों ने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा इस मौके पर करन सिंह, दीपक बड़वाल, राकेश, हरेंद्र, दीपक, माहेश्वरी, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें