फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीस बैठक काग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने किया बहिष्कार

Mon, 20 Jun 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत पोखरी की बीडीसी बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने पर ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया। पोखरी ब्लॉक की विकास कार्यों में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रधान और सदस्यों ने चेतावनी दी गई कि अगर शीघ्र आगामी बैठक में अधिकारियों की मौजूदगी नहीं हुई तो ब्लॉक मुख्यालय पर धरना, प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार सुबह ग्यारह बजे ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक शुरू हुई। एडीओ पंचायत रणवीर लाल ने पिछली बैठक की आख्या पढ़ी। इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला स्तरीय अधिकारियों के बैठक में न पहुंचने की बात खंड विकास अधिकारी से पूछी तो संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्रधान और सदस्य बैठक छोड़ बाहर आ गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य ईश्वर सिंह राणा ने कहा कि तीन माह पूर्व हुई बैठक में सदस्यों के प्रश्नों का जवाब सिर्फ स्वास्थ्य और लोनिवि ने ही दिया।

ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी ने कहा कि बैठक में जिलास्तरीय अधिकारियों का न पहुंचना अनुशासनहीनता है। कहा कि उच्च अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता कर कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख वीरेंद्र बर्त्वाल, कनिष्ठ प्रमुख गोपाल सिंह, ईश्वर सिंह राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें