फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशीमठ में दिनभर ठप रही बिजली सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से चंद्रशिला पट्टी और हापला घाटी में शनिवार दोपहर से बिजली गुल रही। 27 घंटे बाद ऊर्जा निगम ने लाइन की मरम्मत के बाद बिजली बहाल कर दी। वहीं जोशीमठ में रविवार को दिनभर बिजली सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे भिकोना और पाब के बीच बांज के तीन पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए थे, जिससे दोनों क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। चंद्रशिला पट्टी के भिकोना, बगथल, खाल, खन्ना, डुगर, रडुवा, किमोठा, जौरासी, चंद्रशिला कांडई, तोणजी, सलना और हापला घाटी के मसोली, गुणम सहित कई गांवों को बिना बिजली के ही रहना पड़ा। वहीं ऊर्जा निगम के अवर अभियंता धीरेंद्र भंडारी ने बताया कि लाइन की मरम्मत के बाद अपराह्न तीन बजे के करीब क्षेत्र में बिजली बहाल कर दी गई है। इधर, जोशीमठ में रविवार को दिनभर विद्युत सप्लाई बाधित रही। उक्रांद नेता दिगंबर सिंह फरस्वाण ने ऊर्जा निगम के ईई से जोशीमठ क्षेत्र में विद्युत सप्लाई सुचारु रखने की मांग की है। कहा कि यदि पर्यटन क्षेत्र जोशीमठ में बिजली सप्लाई बाधित हुई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें