फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 तक उत्तराखंड से दूर होगी गरीबी: सीएम

Mon, 26 Dec 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पीपलकोटीप (चमोली)
विज्ञापन
सीएम हरीश रावत - फोटो : file photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो वर्ष 2020 तक उत्तराखंड से गरीबी टाटा-बाय-बाय कर देंगे। राज्य में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों को विकास के बूते गरीबी रेखा से ऊपर लाया जाएगा। सरकार ने इसका रोड मैप तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


सीएम सोमवार को पीपलकोटी में बंड विकास मेले के समापन पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पहले भाजपा की ओर से राज्य सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया गया, जब इसमें विफलता हाथ लगी तो अब स्टिंग मामले से सरकार को घेरने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीबीआई को मामले में निष्पक्ष जांच के लिए पूरा सहयोग किया जाएगा। सीबीआई को मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच करनी चाहिए।

सीएम ने मेले में लगे स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों के बूते राज्य विकास के पथ पर बढ़ रहा है। स्थानीय उत्पादों के विदेशों में निर्यात के लिये भी योजना तैयार कर ली गई है। चौलाई के प्रसंस्करण के लिए राज्य में यूनिट लगाई जा चुकी है। कहा कि पौधरोपण के बाद सरकार जल संरक्षण करने पर भी बोनस देने जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 तक राज्य के सभी गांवों को यातायात सुविधा से जोड़ने तथा गांवों व पर्वतीय शहरों में बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की समुचित उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इस मौके पर कृषि मंत्री राजेंद्र भंडारी, बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नंदन बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, भगत बिष्ट, अतुल शाह, विजय मलासी, गजेंद्र राणा और सुदर्शन शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें