फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद डिंपल यादव चमोली से लड़ें चुनाव

Mon, 26 Dec 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
डिंपल - फोटो : file photo
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी चमोली की जिला कार्यकारिणी ने सांसद डिंपल यादव को चमोली की तीन विधानसभा सीटों में से किसी भी सीट से चुनाव लड़ने का न्योता दिया। कहा कि उनकी जीत के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे। पार्टी की बैठक में यह प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हुआ।
विज्ञापन


कालेश्वर में पार्टी जिलाध्यक्ष बीएल टम्टा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष टम्टा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने आज तक राज्य की भोलीभाली जनता को गुमराह करने का ही काम किया है। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव को बदरीनाथ, कर्णप्रयाग और थराली विधानसभा सीटों में से किसी भी सीट से चुनाव लड़ने का न्योता दिया गया।

पार्टी के कर्णप्रयाग प्रत्याशी जगदंबा प्रसाद चमोली ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साह है। बैठक में वीपी नैथानी, मोहम्मद इरफान, कीरत सिंह भंडारी, फरीदा बेगम, प्रेमलता सती, अंजू पुरोहित, राकेश, जुबेर आलम, सादाब आलम, लईक अंसारी, मंगल यादव, शकील अहमद और इरशाद अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें