फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पहरे के बीच हॉटमिक्स प्लांट शुरू

Fri, 29 Apr 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
हॉटमिक्स प्लांट शुरू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर बिरही में स्थापित हॉट मिक्स प्लांट पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू हुआ। शुक्रवार को बिरही में तहसील प्रशासन, बीआरओ और ग्रामीणों के बीच प्लांट शुरू करने को लेकर सहमति बनी।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि चार धाम यात्रा तैयारियों को लेकर ही प्लांट शुरू करवाने पर सहमति दी है। पुलिस प्रशासन की ओर से बिरही में भारी पुलिस बल तैनात किया हुआ है।

बिरही के ग्रामीणों की ओर से दो माह से हॉटमिक्स प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। ग्रामीणों का कहना था कि प्लांट के संचालन से उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन


वहीं जिला प्रशासन चार धाम यात्रा तैयारियों का हवाला देते हुए प्लांट लगा रहा था। प्रशासन की ग्रामीणों के साथ कई दौर की बैठकें भी स्थगित र्हुइं। शुक्रवार को प्रशासन और बीआरओ के अधिकारियों की ग्रामीणों के साथ वार्ता हुई।

ग्रामीणों ने कहा कि यात्रा तैयारियों को देखते हुए मात्र एक माह तक प्लांट संचालन की सहमति दे रहे हैं, यदि इसके बाद भी प्लांट संचालित किया गया तो आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस पर एसडीएम शैलेंद्र कुमार ने सहमति जताई।
इस मौके पर महिला मंगल दल अध्यक्ष गुड्डी देवी, गुलाब सिंह, पुलिस उपाधीक्षक भूपाल सिंह रावत, नायब तहसीलदार मंजू राजपूत, अतुल शाह, लीला देवी, रमेशी देवी, पार्वती देवी, चैत सिंह, बच्ची देवी, पुन्नी देवी, लक्ष्मण सिंह, शंभू प्रसाद सती और विजय मलासी आदि मौजूद थे।

42 किमी बदरीनाथ हाईवे होगा सुगम
बदरीनाथ हाईवे के बिरही में हॉटमिक्स प्लांट का संचालन शुरू होने से अब चमोली बाजार से बदरीनाथ धाम के बीच 42 किमी मोटर मार्ग सुगम हो जाएगा। बीआरओ के कमान अधिकारी मेजर रुप ज्योति दास ने बताया कि सबसे पहले पीपलकोटी से जोशीमठ तक हाईवे का समतलीकरण कार्य किया जाएगा। हनुमान चट्टी से कंचन गंगा के बीच भी पेंच वर्क किया जाएगा। बिरही प्लांट से कच्चा माल तैयार करने में सुगमता होगी। ं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें