फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी: यह कैसी तहसील, एसडीएम न तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


पोखरी: यह कैसी तहसील, एसडीएम न तहसीलदार
- प्रभारियों के भरोसे संचालित हो रही पूरी तहसील, लोग परेशान
पोखरी: यह कैसी तहसील, एसडीएम न तहसीलदार
यशवंत राणा

पोखरी (चमोली)। चमोली की पोखरी तहसील अधिकारियों की राह ताक रही है। तहसील में एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के पद रिक्त चल रहे हैं। पूरी तहसील, प्रभारी अधिकारियों के भरोसे चल रही है जिससे आम लोगों को जाति, मूल निवास जैसे अनिवार्य दस्तावेज बनाने में दिक्कतें आ रहीं है। साथ ही काश्तकारों के लिए दाखिल खारिज करवाना व खाता-खतौनी निकालना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

तहसील पोखरी के अंतर्गत 73 ग्राम पंचायतें और एक नगर पंचायत पोखरी आती है। करीब तीन माह पहले तहसील से एसडीएम का तबादला हो गया था। तहसीलदार सेवानिवृत्त हो गए और नायाब तहसीलदार का पद पहले से रिक्त है। वहीं, एसडीएम का प्रभार चमोली एसडीएम आरके पांडेय व तहसीलदार का प्रभार कर्णप्रयाग के तहसीलदार के पास है। राज्य महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती, व्यापार मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व प्रमुख नरेंद्र रावत, कुंवर सिंह, किमोठा के प्रधान हरिकृष्ण किमोठी, विष्णु प्रसाद चमोला, विजयपाल सिंह, बीरेंद्र पाल भंडारी आदि का कहना है कि लोगों को अपने काम करवाने के लिए या तो अधिकारियों के यहां आने का इंतजार करना पड़ता है या फिर चमोली और कर्णप्रयाग जाना पड़ रहा है। सभी ने प्रदेश सरकार पोखरी तहसील के रिक्त पदाें को भरने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें