फोटो
आपदा प्रभावित परिवारों को बांटी सामग्री
नंदानगर। आपदा प्रभावित फाली कुंतरी, सैंती कुंतरी व साऊटनोला में मां नंदा महिला रामलीला मांगल टीम ने 40 परिवारों को राहत सामग्री बांटी। संगठन की अध्यक्ष लक्ष्मी शाह ने बताया कि आपदा प्रभावितों को राशन किट, तिरपाल व अन्य जरूरी सामग्री दी गई। कहा कि टीम के सदस्य आपदा प्रभावित व जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए योगदान करतीं हैं। इस मौके पर वीरा फरस्वाण, राजराजेश्वरी पंवार, सुषमा भंडारी, तनुजा मैठाणी, सुशीला बिष्ट, किरन शैली, भगवती रावत आदि शामिल रहे। संवाद