फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी-कुजासू मोटर मार्ग चार दिनों से बंद

विज्ञापन
पोखरी क्षेत्र में मलबा आने से अवरुद्घ पड़ा कुजासू मोटर मार्ग। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
बारिश से पोखरी-कुजासू मार्ग भारी मलबा आने से चार दिनों से बंद पड़ा है। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मार्ग जल्द खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन

कुजासू के पूर्व प्रधान शिवराज सिंह राणा, बीर सिंह कंडारी, दर्शन सिंह नेगी आदि ने कहा कि पीएमजीएसवाई की ओर से बनाए गए इस मार्ग पर कुजासू के पास भारी मात्रा में मलबा आ गया है जिससे मार्ग बंद है। ऐसे में कुजासू, पैणी, सरणा, ऐरास के ग्रामीणों को बाजार आने के लिए पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से मार्ग से मलबा हटवाने के लिए पीएमजीएसवाई को निर्देशित करने की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में कुजासू के पूर्व प्रधान शिवराज सिंह राणा, बीर सिंह कंडारी, दर्शन सिंह नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

चमोली जिले की 31 सड़कें बंद
गोपेश्वर। बारिश के कारण मलबा-बोल्डर आने से चमोली जिले की 31 सड़कें बंद पड़ी हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें कई सड़कें 20 दिन से अधिक समय से बंद हैं। सड़कों के बंद होने से लोगों का बाजार तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें