फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दो दिन से धधक रहा पोखरी का जंगल

Sat, 29 Nov 2025 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
पोखरी क्षेत्र के जंगल में लगी आग। संवाद 
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

आग पूरे जंगल में फैली, काबू करने में आ रही दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के नागनाथ रेंज के अंतर्गत रैसू बीट में गणवे और लखड़ी तोक के जंगल में दो दिनों से आग भड़की हुई है। आग पूरे जंगल में फैल चुकी है और उसे उसे काबू कर पाना मुश्किल हो रहा है। वन विभाग के कर्मचारी दिनभर आग बुझाने में जुटे रहे लेकिन पूरी तरह से सफलता नहीं मिल पा रही है।
शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे जंगल में अचानक आग भड़क गई। चीड़ का जंगल होने और सूखी घास होने से आग तेजी से जंगल के बड़े हिस्से में फैल गई। वन कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। शनिवार सुबह फिर टीम आग बुझाने गई लेकिन तब तक आग इतनी अधिक फैल चुकी थी कि उसे पूरी तरह बुझा पाना मुश्किल हो गया है। यहां कई जगह पर खड़ी चट्टान हैं वहां सूखी घास में आग तेजी से फैल रही है। वहीं शाम को हवा चलने से आग और भड़क रही है। शुक्रवार को गणवे तोक में लगी आग अब लखड़ी तोक तक फैल चुकी है। भारी मात्रा में वन संपदा को नुकसान हो रहा है। दो दिन से जंगल धधकने से पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया है।
विज्ञापन


कोट
आग लगने की सूचना पर पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी आग बुझ नहीं सकी। अब आग काफी बड़े क्षेत्र में फैल चुकी है। चट्टानी भाग होने के कारण वहां जाकर आग बुझाना संभव नहीं है। टीम लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहे है। - नवल किशोर नेगी, वन क्षेत्राधिकारी नागनाथ रेंज
विज्ञापन




हाल ही में गोपेश्वर के जंगल में लगी थी आग
- सर्दियों में वनाग्नि की घटनाएं कम ही होती हैं लेकिन चमोली जिले में इस माह दो बड़ी वनाग्नि की घटनाएं हो चुकी हैं। हाल ही में गोपेश्वर के पास ब्रह्मसैंण के जंगल में 22 नवंबर को बरातियों की ओर से पटाखे जलाने से आग लग गई थी जिसे दो दिन में बुझाया जा सका। वहीं अब पोखरी के जंगल में आग लगी है और दो दिन बाद भी उसे बुझाया नहीं जा सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें