फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आज औली पहुंचेंगे खिलाड़ी, अभ्यास के लिए नया स्लोप किया तैयार

Tue, 10 Feb 2026 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
- राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे आयोजक
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। औली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप के लिए आयोजन समिति की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आज सभी राज्याें की टीमें औली पहुंच जाएंगी। आगामी 12 फरवरी से स्कीइंग की प्रतियोगिताएं शुरू की जाएंगी। आयोजकों ने मंगलवार को चैंपियनशिप के लिए तैयार किए गए दोनों स्लोप का स्थलीय निरीक्षण किया। चैंपियनशिप तक स्लोप पर पर्याप्त बर्फ जमीं रहे, इसके लिए यहां पर्यटकों और आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। बाहर से आने वाले स्कीयरों के लिए एक अन्य स्लोप अभ्यास के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन

औली में 12 से 16 फरवरी तक विंटर कॉर्निवाल के साथ ही राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप का आयोजन प्रस्तावित है। विंटर गेम्स फेडरेशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव राकेशा रंजन भिलंगवाल ने बताया कि स्कीइंग चैंपियनशिप की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाहरी राज्यों के खिलाड़ियों को ठहरने की व्यवस्था गढ़वाल मंगल विकास निगम (जीएमवीएन) में की गई है। निजी होटलों में भी खिलाड़ियों के लिए व्यवस्था की गई है। औली में चैंपियनशिप के लिए तैयार किए गए दोनों स्लोप को नेट फिटिंग कर तैयार कर लिया गया है। कहा कि खिलाड़ियों के लिए दस नंबर टावर के समीप अभ्यास के लिए एक स्लोप तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें