फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: एमएस रावत बनाए गए पड़ाव समिति के संयोजक

Tue, 10 Feb 2026 06:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। श्रीनंदा देवी राजजात के संबंध में नौटी में ग्रामीणों व पड़ाव समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में तैयारियों के लिए एमएस रावत को पड़ाव समिति का संयोजक मनोनीत किया गया। साथ ही यात्रा में शामिल होने वाली छंतोलियों के साथ चलने वाले लोगों का आईडी कार्ड बनाने और सभी पड़ावों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई। मंगलवार को लोनिवि विश्राम गृह में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने राजजात से पूर्व मार्गाें की मरम्मत, देवडोलियां और छंतोलियों को ले जाने वाले ग्रामीण एक ड्रेस में होने, छंतोलियों के साथ अन्य लोगों के प्रवेश पर रोक आदि पर चर्चा की गई। बैठक में समिति के महासचिव भुवन नौटियाल, कुलदीप सिंह नेगी, संदीप नेगी, पूनम देवी, सतीश टम्टा, मनोज नैनवाल, उपेंद्र प्रसाद, विक्रम सिंह, पवन रावत, हेमा देवी, कर्ण सिंह कोहली, पृथ्वी सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें