फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तीर्थ से हमारी पहचान’ जन संवाद यात्रा दून रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
‘तीर्थ से हमारी पहचान’ जन संवाद यात्रा मंगलवार को कर्णप्रयाग से देहरादून के लिए रवाना हुई। यात्रा को विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के मुख्य संरक्षक डॉ. मोहन सिंह गांववासी ने कहा कि 14 फरवरी को राज्यपाल, मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव से मुलाकात कर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के किनारे पेड़-पौधे लगाने का सुझाव दिया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुरेंद्र नेगी, पूर्व केबिनेट मंत्री मोहन सिंह गांववासी, हिमालय बचाओ आंदोलन के समीर रतूड़ी, गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ नैथानी व डॉ. अरविंद दरमोड़ा ने किया। इस दौरान विधायक व यात्रा के आयोजकों ने कहा कि वीसी दरवान सिंह नेगी के प्रयासों से पहाड़ में रेल लाइन पहुंचने का सपना पूरा होने वाला है। रेल परियोजना के दौरान पहाड़ के भौतिक पर्यावरण की रक्षा करने, रेल पटरियों के दोनों तरफ पेड़ पौधे लगाने, परियोजना के अंतर्गत आने वाले मंदिरों, मठों व परंपरागत विरासतों के संरक्षण के बारे में सरकार को सुझाव दिए जाएंगे। इसके बाद विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। गांववासी ने कहा कि जल्द ही कफारतीर से पेरिस तक यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, भुवन नौटियाल, कैलाश जोशी, प्रधानाचार्य बीरपाल रावत, अरुण मैठाणी, धीरेंद्र भंडारी, नवीन नवानी, सुमन डिमरी, किशोरी रतूड़ी, मलक नेगी, बीरेंद्र नेगी और राकेश कोटियाल आदि मौजूद थे। इस दौरान राइंका के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विक्टोरिया क्रॉस दरबान सिंह के नाम से हो रेलवे लाइन
रुद्रप्रयाग। ग्रीन रेलवे स्टेशन, ग्रीन रेलवे लाइन जन संवाद यात्रा ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का नाम विक्टोरिया क्रॉस दरबान सिंह नेगी के नाम पर रखने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में डीएम मंगेश घिल्डियाल के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को कर्णप्रयाग से रुद्रप्रयाग पहुंची संवाद यात्रा ने रेल लाइन के दोनों तरफ हरित पट्टी विकसित और रेलवे स्टेशनों को परंपरागत पहाड़ी शिल्प में बनाने की मांग की। प्रेसवार्ता में यात्रा के वरिष्ठ संयोजक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. मोहन सिंह रावत गांववासी ने कहा कि प्रत्येक रेलवे स्टेशन में स्थानीय उत्पादों की बिक्री की व्यवस्था की जानी चाहिए। संयोजक समीर रतूड़ी ने कहा कि रेलवे स्टेशनों के निर्माण से खेती प्रभावित न हो इसका प्रमुख ध्यान रखा जाए। स्टेशनों पर सौर ऊर्जा के माध्यम से प्रकाश व्यवस्था हो। इस मौके पर प्रेम बल्लभ नैथानी और सतेंद्र भंडारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें