फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलंग इलेवन ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलंग गांव में पिछले एक माह से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हो गया। टूर्नामेंट के बेहद रोमांचक रहे फाइनल मुकाबले में पिलंग इलेवन ने सिरौं इलेवन टीम को हराकर खिताब कब्जा लिया।
विज्ञापन

जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट ने विजेता टीम को 11 हजार का नकद पुरस्कार और ट्राफी भेंट की। उपविजेता रही सिरौं इलेवन टीम को आठ हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। सोमवार को सुबह दस बजे से पिलंग इलेवन और सिरौं इलेवन के बीच फाइनल मुकाबला शुरू हुआ। टॉस जीतकर सिरौं की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 60 रन बनाए। टीम की ओर से मयंक ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी पिलंग इलेवन ने 12 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम किया। इस मौके पर वन विभाग के रेंजर अनसूया सिंह रावत, यशवंत बर्त्वाल, ग्राम प्रधान मयंक पंत, अनिल पंत, भुवन चंद्र डिमरी, आशीष पंत, टूर्नामेंट कमेटी अध्यक्ष शुभम गुसांई, कोषाध्यक्ष रोहित रावत, कैलाश पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें